Monday, April 19, 2010

जैन महासंघ की उप‍लब्धियां

जैन महासंघ की उप‍लब्धियां



जैन महासंघ ने अपने प्रयासों से शिक्षा निदेशालय के समस्‍त कर्मचारियों को RKCL द्वारा आयोजित RSCIT कोर्स की फीस का पुनर्भुगतान करवाया । जैन महासंघ के अध्‍यक्ष राजेश व्‍यास व महामंत्री महेन्‍द्र रंगा ने अपने अथक प्रयासों से शिक्षा निदेशालय के सभी कर्मचारियों को फीस का पुनर्भरण करवाया । इन्‍होनें न केवल जैन महासंघ के सदस्‍यों अपितु दूसरे महासंघों से सम्‍बद्ध कर्मचारियों का भी पुर्नभुगतान करवाया । यह इस बात को साबित करता है कि जैन महासंघ कर्मचारियों के हकों के लिए लडने वाला एक संगठन है साथ उन लोगों के लिए एक करारा जवाब भी जो यह समझते हैं कि जैन महासंघ केवल कर्मचारियों के एक वर्ग विशेष का ही ख्‍याल रखता है । जैन महासंघ ने शिक्षा निदेशालय के 37 कर्मचारियों की फीस का पुर्नभुगतान करवाया जिसमें लेखा संगठन के नेता विनोद जोशी भी शामिल है । साथ इनमें वे कर्मचारी भी शामिल जिनकी नियुक्ति नए नियमों के त‍हत वर्ष 2004 के बाद हुई है ।

Monday, January 26, 2009

भारत के ६० वे गन तंत्र दिवस पर हार्दिक शुभकामनाये !




जैन ,महासंघ की तरफ़ से सभी देश वासियों को भारत के ६० वे गन तंत्र दिवस पर हार्दिक शुभकामनाये !
राजेश व्यास
जिला अध्यक्ष


Saturday, December 20, 2008

मनोनयन


अमित जोशी जिला कार्यालय मंत्री ।
राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिला अध्यक्ष श्री राजेश व्यास ने अमित जोशी को जिला कार्यालय मंत्री के पद पर नियुक्त किया है।

मनोनयन



गणेश सुथार संगठन मंत्री

राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिला अध्यक्ष श्री राजेश व्यास ने गणेश सुथार को संगठन मंत्री के पद पर नियुक्त किया है।

बीकानेर से हो प्री बीएसटीसी

मुख्यमंत्री के नाम संभागीय आयुक्त को जैन महासंघ का ज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के माध्यम से होने वाली प्री बीएसटीसी परीक्षा का आयोजन इस बार बीकानेर से ही करवाने की मांग को लेकर राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया है। महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को संभागीय आयुक्त को ज्ञापन सोपा । ज्ञापन में कहा गया है की पिछले चालीस वर्सो से बीएसटीसी की प्रवेश प्रक्रिया बीकानेर से होती रही है । ऐसे में यह काम अब प्री परीक्षा के नाम पर अजमेर को सोपना ग़लत है । महासंघ ने बीकानेर के हितों के साथ कुठाराघात करने पर आन्दोलन करने की चेतावनी दी है । ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश महामंत्री श्री कालूलाल भाटी, जिला अध्यक्ष श्री राजेश व्याश , जिला पदाधिकारी श्री सत्यवीर जैन, महेंद्र रंगा , गणेश स्वामी , व चित्र कला अध्यापक संघ के गणेश बोहरा , सी डी के कर्मचारी नेता विपिन व्यास आदि उपस्थित थे ।

Friday, December 19, 2008

जिला कार्यकारणी की बैठक आज

जैन महासंघ की बीकानेर जिला कार्यकारणी की बैठक आज दिनांक १९ दिसम्बर २००८ को दोपहर तीन बजे आयुक्क्त सी ऐ ड़ी कोठी नम्बर ८ के विभाग की केन्टीन में है । आप सभी समाननीय सदस्य सादर आमंत्रित है ।

सत्यवीर जैन
कार्यालय मंत्री
९४६०१७७०७२

Wednesday, December 17, 2008

बैठक उन्नीस दिसंबर को

जैन महासंघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक उन्नीस दिसंबर को सी डी कैंटीन में होगी आप सभी सादर आमंत्रित है.